Explore

Search

May 18, 2026 3:06 am

प्रशासन

भाजपा सरकार की दो वर्ष पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं में जोश

आवर (झालावाड़), मनोज जैन। सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं में जोश है। इस अवसर पर प्रदेशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यो की उपलब्धि के साथ मिश्रोली मण्डल में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। भाजपा मिश्रोली मण्डल में सोमवार को इस दौरान आज राधेकृष्ण गौशाला नाथूखेड़ी में मण्डल पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गौमाता का पूजन कर गुड़ और दलिया खिलाया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री मानसिंह चौहान ठिकरिया, मंडल अध्यक्ष मांगूसिंह चौहान हात्यागोड़, जसवंत सिंह नाथूखेड़ी , शंभूसिंह करावन, रामसिंह नाथूखेड़ी, लालसिंह हात्यागोड़, लालसिंह ठीकरिया, सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर