चित्तौड़गढ़। जिले के निम्बाहेड़ा क्षेत्र के वन्डर चौराहा के पास एक दुकान में गैस सिलेंडर ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से तीन लोग झुलस गए। जानकारी के अनुसार निम्बाहेड़ा-चित्तौड़गढ़ हाइवे स्थित वन्डर चौराहा के पास एक वर्क शॉप में गैस सिलेंडर अचानक ब्लास्ट हो जाने से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से वहां काम कर रहे तीन लोग झुलस गए। झुलसे तीनों लोगों को निंबाहेड़ा जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया। झुलसे लोगों में दुकान मालिक व उसका पुत्र और एक ट्रक ड्राइवर शामिल हैं। वही सूचना पर तीन दमकलें मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा कि दुकान में रखे सामान में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते धुंआ का गुब्बार आसमान में उठ गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। गैस सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दुकान में रखा सामान भी जल गया।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़