Explore

Search

February 6, 2026 7:49 am

कांग्रेस ने मनाया विजय दिवस, 1971 युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि

चित्तौड़गढ़। शहर कांग्रेस के तत्वाधान ने शहीद स्मारक पर पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के सानिध्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने विजय दिवस मनाया पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि 1971 के युद्ध की विजय भारतीय सेना के शौर्य और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के दूरदर्शी एवं साहसिक नेतृत्व की मिसाल है उन्होंने शहीद स्मारक पर भारतीय सैनिकों के शौर्य और बलिदान को नमन भी किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि विजय दिवस हर वर्ष 16 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध लड़ने वाले सैनिकों के सम्मान में मनाया जाता है, जिसका समापन पाकिस्तान की सेना के आत्मसमर्पण के साथ हुआ था। जनरल ए ए खान नियाजी के नेतृत्व में लगभग 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने हथियार डाल दिए थे। यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद किसी सेना द्वारा किए गए सबसे बड़े आत्मसमर्पण में से एक था।

प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट, प्रदेश सचिव रणजीत लोठ, जिला संगठन महामंत्री महेंद्र शर्मा, पूर्व सभापति रमेशनाथ योगी, मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह भाटी, मंडल अध्यक्ष विनोद लड्डा, जिला महामंत्री कमल गुर्जर,एनएसयूआई अध्यक्ष कान्हा वैष्णव, पूर्व जिला अध्यक्ष कविश शर्मा, वरिष्ठ नेता रफीक खान, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गेहरूगिरी गोस्वामी, एससी जिला अध्यक्ष राकेश घारू, एससी प्रदेश महासचिव गणेशलाल जाटोलिया, एससी संभागीय प्रभारी देवेंद्र दयाल सालवी, एससी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामेश्वर बैरवा, शहर महामंत्री शंभुलाल प्रजापत, गजानंद शर्मा, देवीलाल धाकड़, राजवीर सिंह, पिंटू गाडरी, प्रवीण मेनारिया, मोंटीवीर सिंह, रामेश्वर माली, कौशल बैरवा, रतनदेव मोहिल, शहादत हुसैन, संदीप पुरोहित, शिवनाथ योगी, ललित खटीक, राजेंद्र मूंदड़ा, मनोहर लाल जोशी, शंभुलाल शर्मा, भेरूलाल पुरबिया, मंदीप सिंह, गौरव मेडतवाल, रामचंद्र रेगर, नारायण नाथ, दीपक माली, हिमांशु गाछा, कुंदन सिंह, पंकज बिलोची, अभिषेक पंवार, रतन जाट, असलम खान सहित अन्य जनप्रतिनिधि पदाधिकारी मौजूद रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर