Explore

Search

March 12, 2026 6:28 am

आवर में ग्रामीण की समस्या समाधान शिविर का आयोजन, मौके पर हुआ समाधान

आवर (झालावाड़), मनोज जैन। भवानीमंडी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत आवर में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान राजस्व विभाग एवं पंचायत राज विभाग, महिला एवं बाल विकास, पशुपालन, एवं चिकित्सा विभाग के के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति दर्ज की गई। तहसीलदार अब्दुल हाफिज ने बताया कि अनुपस्थित विभागों के अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
शिविर के दौरान मुख्य रूप आई समस्याओं का मोके पर समाधान किये गए वही निर्माणाधीन हाईलेवल पुल के दौरान अवाप्त मकानों के अनियमित मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज कराई। जिस पर शिविर प्रभारी तहसीलदार अब्दुल हाफिज ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर पुनः सर्वे कर मुआवजा राशि ठीक करने की बात कही।
इधर 24 दिसम्बर को प्रस्तावित ग्रामीण समस्या समाधान शिविर की तारीख बदल कर 16 दिसम्बर करने के कारण शिविर का प्रचार प्रसार नही हो सका इसके चलते शिविर में ग्रामीणों की सहभागिता दिखाई नही दी।
शिविर के दौरान महावीर गौशाला, नवीन पंचायत भवन एवं पटवारी घर आदि के लिए भूमि आवंटन के आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में ही पटवार घर का पट्टा स्वीकृत कर पट्टा दिया गया। शिविर में तहसीलदार अब्दुल हाफिज, प्रशासक विमल जैन, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दिव्यांश गौतम, ग्राम विकास अधिकारी हेमंत चौधरी, कानूगो अविनाश पाटीदार, आदि मौजूद रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर