Explore

Search

March 24, 2026 7:37 am

प्रदेश सरकार के सफल दो वर्ष पूरे, कमांड मंडल की ग्राम पंचायतों में पहुँचा विकास रथ

बेगूं। प्रदेश सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सुशासन दिवस सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत बेगूं विधानसभा के कमांड मंडल की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास रथ पहुँचा। भाजपा मीडिया प्रमुख कमलेश धाकड़ ने बताया कि यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।

विकास रथ पूर्व प्रदेश मंत्री एवं विधानसभा प्रभारी पिंकेश पोरवाल तथा जिला मंत्री कैलाश मंत्री के सानिध्य में कमांड मंडल पहुँचा। इस अवसर पर विकास रथ प्रभारी गोदूलाल गुर्जर एवं मंडल अध्यक्ष राकेश पितलिया ने बेगूं विधानसभा एवं मंडल क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। बदलता राजस्थान बढ़ता राजस्थान यात्रा के तहत रथ गोपालपुरा, राजगढ़, इटावा, दुगार, बरनियास एवं मोतीपुरा ग्राम पंचायतों में पहुँचा, जहाँ जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं सुशासन की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार किया गया।

कार्यक्रम में तहसीलदार गोपाल जीनगर, बीडीओ सुरेश गिरी गोस्वामी, पारसोली थानाधिकारी शिवराज राव, पूर्व जिला परिषद सदस्य अमर सिंह चौहान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़, मंडल महामंत्री राधेश्याम खटीक, राजगढ़ सरपंच कैलाश चंद्र प्रजापत, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष लालाराम कुमावत सहित शंभूलाल जाट, लाल सिंह, दीपक सिंधी, दल्लीचंद गुर्जर, भग्गू जाट, पप्पू गुर्जर, छीतर धाकड़, भंवर रेबारी, नागजीराम धाकड़, रेवत सिंह चुड़ावत, पंकज धाकड़ सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, लाभार्थी, आमजन एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर