बेगूं, महेंद्र कुमार धाकड़। उपखंड क्षेत्र के गुणता गांव में शट डाउन लेकर बिजली पोल पर कार्य कर रहे एक ठेकाकर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और ठेकाकर्मी बेगूं उप जिला चिकित्सालय पहुंचे और मृतक परिवार को आर्थिक सहायता की मांग की। जानकारी के अनुसार बेगूं उपखंड क्षेत्र के गुणता गांव में बुधवार को एक ठेकाकर्मी श्यामलाल पुत्र शंकर लाल धाकड़ निवासी मेघपुरा शट डाउन लेकर बिजली पोल पर कार्य कर रहा था। सहयोगियों ने बताया कि श्यामलाल तीन पोल पर कार्य कर चुका था और चौथे पोल पर चढ़कर कार्य कर रहा था। इसी दौरान लाइनमैन द्वारा विद्युत सप्लाई चालू करने से श्याम लाल को करंट का झटका लगा और वह नीचे गिर गया, जिसे बेगूं उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा श्यामलाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और ठेकाकर्मी बेगूं उप जिला चिकित्सालय पहुंचे और मृतक परिवार को आर्थिक सहायता की मांग झरते हुए हंगामा खड़ा कर दिया और एक करोड़ रुपए के मुआवजा देने की मांग पर अड़ गए। करीब 7 घण्टे तक मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने अपनी मांगों पर अड़े रहे। जानकारी मिलने पर बेगूं डीएसपी अंजलि सिंह, पारसोली थानाधिकारी शिवराज राव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लम्बी वार्ता के बाद मुआवजा समेत अन्य मांगों पर सहमति बनी। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द किया।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़