Explore

Search

April 20, 2026 11:43 pm

भीमनी के पीएमश्री विद्यालय में मेंटर मेंटी एवं एक्सपर्ट टॉक कार्यक्रम हुआ

आवर, (झालावाड़) मनोज जैन। पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भीमनी में मेंटर-मेंटी गतिविधि, एक्सपर्ट टॉक व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मेंटर के रूप में सेवानिवृत प्राचार्य डॉ गोपाल धाकड़, राजकीय महाविद्यालय रामगंजमंडी, ने विद्यार्थियों के मानसिक, शारीरिक, संवेगात्मक तथा सामाजिक विकास तथा रोजगार के अवसर विशेष रूप से बालिका शिक्षा को कैसे बढ़ाएं के संबंध में मार्गदर्शन किया। एक्सपर्ट का गतिविधि के अंतर्गत व्याख्याता मनोज पाटीदार द्वारा कृषि के महत्व तथा रोजगारों के अवसरों के बारे में जानकारी दी जिसमें बताया गया कि पशुओं को पालकर तथा कृषि में नवाचार करके रोजगार के नए अवसर उत्पन्न किया जा सकते हैं। प्रधानाचार्य अजीत कुमार द्वारा शिक्षा का अर्थ और सफलता में शिक्षा की भूमिका पर जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान शंकर लाल मीणा द्वारा पीएम श्री योजना की समस्त गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया गया तथा प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो भेंट किए गए। संस्था प्रधान द्वारा समस्त स्टाफ का भी आभार प्रकट किया गया जिन्होंने गतिविधियों के आयोजन में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी शिक्षक महेंद्र कुमार, जयप्रकाश व्यास, गोविंद सिंह, पंकज कुमार सुइयन अध्यापिका ललित चौहान, नेहा राठौर, अनीता मीणा तथा ग्रामवासी व विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों द्वारा नाटक और कविता आदि का प्रदर्शन किया गया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर