Explore

Search

September 24, 2026 8:54 am

एलवा माताजी का मासिक भंडार खुला 1 लाख से ज्यादा की नगदी के साथ सोने की नथनी निकली

डूंगला (राजेंद्र मोगरा)। अमावस्या के अवसर पर एलवा माता जी का मासिक भंडार मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी के समक्ष शुक्रवार को खोला गया। भंडार की गणना में  एक लाख सात हजार 175 रुपए प्राप्त हुए । इसके साथ ही एक सोने की नथनी भी प्राप्त हुई । यहां यह बतादे की अरावली की पहाड़ियों पर  बसा एलवा माता जी का मंदिर क्षेत्र वासियों के लिए दर्शनार्थ परंपरागत रूप से विद्यमान है। माता एलवा के दर्शनार्थ कई किलोमीटर से यात्री पहुंचते हैं और अपनी मुराद मांगते है । मनोकामना पूरी होने पर विभिन्न चढावे के साथ रात्रि जागरण कर माता को प्रसाद का भोग लगा बंधु बांधवो सहित ग्रहण करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो मन्नत श्रद्धा मां भक्ति से मांगी जाती है वह माता अवश्य पूरी करती है और यही यहां की खासियत है। इस मौके पर मंदिर मंडल अध्यक्ष नारायण लाल व्यास कोषाध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा के साथ मंदिर मंडल सदस्य यात्रीगण मंदिर पुजारी उपस्थित थे।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर