बेगूं। जिला विशेष शाखा टीम व बेगू थाना पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ़ कार्यवाही करते हुए 44 किलो 300 ग्राम अवैध डोडा चूरा सहित एस्कोर्टिंग कार व मादक पदार्थ की तस्करी मे काम मे ली गई कार सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों व जिला विशेष टीम को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भगवतसिह हिगड़ रावतभाटा के निर्देशन मे, डीएसपी बेगूं अजंलिसिह के सुपरविजन में थानाधिकारी बेगू धर्मराज मीना उप निरीक्षक के नेतृत्व कानि. कमलेश, अरूण, विजय, राधेश्याम, भागीरथ, महेन्द्र व हरमेन्द्रसिह के द्वारा डीएसटी टीम के हैड कानि भूपेन्द्रसिह व टीम कानि. सुरेन्द्रपाल, विजय व दीपक की सूचना पर दौराने नाकाबन्दी एक ब्रेजा कार को एस्कोर्टिंग करते हुए व एक फ्रोक्स कार जिसमें अवैध मादक पदार्थ कुल 44 किलो 300 अफीम डोडाचूरा सरहद सूरतपुरा एनएच 27 चित्तौड़गढ कोटा हाईवे से जब्त किया गया। उक्त डोडाचूरा, एस्कोर्टिंग व मादक पदार्थ के परिवहन मे काम मे ली जा रही उक्त दोनो कारो को जब्त कर आरोपी 24 वर्षीय अर्जुन पुत्र प्रभुलाल धाकड निवासी उमर थाना रतनगढ जिला नीमच म.प्र., 24 वर्षीय शुभम पुत्र रामचन्द धाकड निवासी उमर थाना रतनगढ जिला नीमच म.प्र., 19 वर्षीय गणपत पुत्र हरिराम जाट निवासी गोदारों का बास, बेनण थाना कापरडा जिला जोधपुर व 19 वर्षीय गौतम पुत्र राकेश जाति सुथार निवासी सुथारों का बास, बेनण थाना कापरडा जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस थाना बेगू पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
प्रशासन
बेगूं काटूंदा रोड पर प्रशासन ने सरकारी भूमि से हटाया अवैध अतिक्रमण
January 9, 2026
9:39 pm
नाकाबंदी देख भागने की कोशिश: बिना नंबरी बाइक पर सवार थे तस्कर, घेराबंदी कर दो को पकड़ा
January 9, 2026
9:42 am
चित्तौड़गढ़ में चौथ वसूली गैंग का निकला दम, पुलिस ने सरेराह निकाला जुलूस
January 8, 2026
6:53 pm
चित्तौड़गढ़ शहर में हफ्ता वसूली गैंग का तांडव.!, पानीपुरी के हाथ ठेलों में तोड़फोड़, सौंपा ज्ञापन
January 7, 2026
7:27 pm
कार से पकड़ा डोडा चुरा, DST टीम व बेगू थाना पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरूद्व कार्यवाही