





बेगूं। क्षेत्र के पारसोली मे महावीर इंटरनेशनल केंद्र द्वारा सोमवार को स्व. शोभालाल, स्व नाथबाई, स्व. मोहनलाल एवं स्व. कमला देवी पीतलिया की पुण्य स्मृति में पीतलिया परिवार पारसोली द्वारा एक निशुल्क नेत्र, दंत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन पीतलिया वाटिका में किया गया। शिविर में कुल 680 रोगियों ने विभिन्न सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में नेत्र रोग के 400 मरीजों की जांच की गई। जांच शिविर मे 170 मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन निर्धारित तिथि पर नीमच में किया जाएगा। वहीं दंत चिकित्सा विभाग द्वारा 110 मरीजो की निशुल्क जांच की गई। इसके अतिरिक्त बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन एवं एचसीटी जांच के अंतर्गत 170 मरीजों की निशुल्क जांच की गई। शिविर में गोमाबाई नेत्रालय नीमच,विश्नोई डेंटल केयर निंबाहेड़ा एवं बालाजी लैबोरेट्री पारसोली द्वारा अपनी सेवाएं दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे प्रार्थना के साथ हुआ। इस अवसर पर बेगूं केंद्र से वृद्धि चंद कोठारी, विजय कुमार पोखरना, दिनेश पीतलिया, मनीष कुमार सोनी,सुरेश कुमार सोढानी,लोकेश भटेवरा,अशोक पाटनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पारसोली केंद्र के संरक्षक गौतम कुमार पीतलिया,अध्यक्ष राकेश कुमार पीतलिया, सचिव राजेश्वर शर्मा सहित सुशील कुमार पीतलिया, दिलीप कुमार पीतलिया,राजेंद्र कोठारी,निर्मल पाटनी,रमेशचंद्र नागौरी, माधव लाल भट्ट,विमल पीतलिया, हंसराज पीतलिया,विशाल पीतलिया,कैलाश अटल,पवन नागौरी,निर्मल पोरवाल,अभिषेक भट्ट, विपुल पीतलिया,दीपक पीतलिया,राजेश पीतलिया, कन्हैयालाल गुर्जर,रतन खटीक,भंवर सिंह चौहान सहित अनेक सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने शिविर में सहयोग प्रदान किया।


