Explore

Search

February 17, 2026 2:02 am

कृष्णम संगीत अकादमी पर एक शाम रफी के नाम का हुआ आयोजन

आवर, (झालावाड़) मनोज जैन। भवानी मंडी शहर की कृष्णम संगीत अकादमी द्वारा स्वर सम्राट मोहम्मद रफी के जन्मदिन पर संगीतमय कार्यक्रम एक शाम रफी के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय मोहम्मद रफी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर हुआ। अकादमी के निदेशक संगीताचार्य श्रीकांत ओझा ने बताया कि इस अवसर पर कलाकारों ने मोहम्मद रफी के गीतों को गाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मनोज पांडे ने मेरी जिंदगी में आते तो, भंवर सिंह कछवाहा ने काली घटा छाई, लतेश गुप्ता ने आजा तुझको पुकारे ,राजेश जैन ने दर्द ए दिल, रौनक सिसोदिया ने तू इस तरह से ,आसिफ पठान ने क्या हुआ तेरा वादा एवं सोमीन अली और अंकुश कुमावत ने भी रफी के गाए हुए गीतों को गाकर समां बांधा और अंत में सभी कलाकारों ने मिलकर स्वर्गीय मोहम्मद रफी का प्रसिद्ध गीत “आने से उसके आए बहार जाने से उसके जाए बहार” गाकर कार्यक्रम का समापन किया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर