Explore

Search

March 7, 2026 4:38 am

8 दिवसीय आर्य वीर दल शिविर का शुभारंभ

निम्बाहेड़ा। आर्य समाज के अमर बलिदानी स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आर्य समाज निंबाहेड़ा छोटी सादड़ी के तत्वाधान में आयोजित 8 दिवसीय आवासीय शिविर का उद्घाटन राजस्थान आर्यवीर दल संचालक भवदेव शास्त्री ने आर्यवीर दल के ध्वज का ध्वजारोहण कर किया। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में विक्रम खेरोदिया, गोविंद सोनी, विमल कोठारी, ललित शारदा, सत्यप्रकाश जेतलिया, कैलाश लड्ढा, सुरेश अग्रवाल, पुष्कर सोनी, उमेश तोतला, गौरव सोनी, शिव नारायण धुप्पड़ सहित आर्य समाज के संरक्षक शोभालाल साहू, प्रभुलाल बेरवा, किशनलाल माली, देवीलाल मेनारिया, फाचर उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत आर्य समाज प्रधान रविंद्र साहू, प्रकाश धाकड़, अरविंद चेजारा, राधेश्याम धाकड़, भारत आर्य, आदि ने किया। शिविर के बारे में जानकारी देते हुए शिविर प्रभारी विशाल साबू ने बताया कि शिविर में 30 स्थान से 110 बालक भाग ले रहे हैं। शिविर उद्घाटन समारोह के मुख्य वक्ता भवदेव शास्त्री ने अपने उद्बोधन में बालकों के माता-पिता से कहा कि आज हमें बालकों को तपस्वी संस्कारवान एवं मनुष्य बनाने की ज्यादा जरूरत है हमें अपने बालकों को सुविधा भोगी नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिविर में बालक हवन योग, नियुध, संगीत, चित्रकला जैसी 12 तरह की विधाओं का अध्ययन एवं अभ्यास करेंगे। कार्यक्रम के अंत में महिला आर्य समाज प्रधान शिखा शारदा, श्यामा सोलंकी, मंजू शारदा, प्रीति चेजारा, लक्षिता माहेश्वरी, अनुषा कुमावत द्वारा वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष के क्रम में वंदेमातरम का सामूहिक गान करवाया गया आभार प्रदर्शन अधिवक्ता रतन लाल राजोरा ने किया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर