Explore

Search

May 20, 2026 10:20 pm

प्रशासन

अरावली बचाओ : भीलवाड़ा में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

भीलवाड़ा। अरावली पर्वतमाला के संरक्षण एवं मनरेगा योजना को कमजोर किए जाने के प्रयासों के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा शहर के नेतृत्व में जोरदार जन-जागरण रैली आयोजित कर सिटी कंट्रोल रूम के बाहर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन भीलवाड़ा तहसीलदार मैडम नीरज रावत को सौंपा गया। ज्ञापन में महामहिम राष्ट्रपति से अरावली क्षेत्र में खनन पर तत्काल रोक, अरावली को पूर्ण संरक्षित क्षेत्र घोषित करने, मनरेगा को कमजोर करने वाले किसी भी प्रस्ताव को वापस लेने तथा पर्यावरण एवं गरीब-विरोधी नीतियों पर पुनर्विचार करने की मांग की गई है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद की और सरकार को चेताया कि जनहित व पर्यावरण से समझौता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा शहर के जिलाध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक ने कहा कि अरावली पर्वतमाला राजस्थान की ऐतिहासिक, प्राकृतिक एवं पर्यावरणीय धरोहर होने के साथ-साथ पूरे क्षेत्र की जीवनरेखा है। लेकिन केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार द्वारा खनन पट्टों के आवंटन के जरिए इसे खनन माफियाओं के हवाले करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। जी.पी. खटीक’’ ने चेतावनी दी कि यदि अरावली के साथ यह अन्याय नहीं रोका गया तो कांग्रेस जन-आंदोलन को और तेज करेगी। मनरेगा योजना पर भी चिंता जताते हुए कहा कि गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण जनता की जीवनरेखा मानी जाने वाली इस योजना को कमजोर या समाप्त करने की चर्चाएं करोड़ों परिवारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। कांग्रेस पार्टी ऐसे किसी भी जनविरोधी फैसले को स्वीकार नहीं करेगी। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी, अनिल डांगी, नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक, रामगोपाल पुरोहित, भंवर गर्ग, रेखा हिरण, हारून रंगरेज, अनिल राठी, एनएसयूआई अध्यक्ष भावेश पुरोहित, विक्की ब्यावट, योगेश सोनी, शिवकुमार घावरी, निसार सिलावट, राजकुमार माली, राधेश्याम भड़ाना, सत्यवीर सिंह राठौड़ उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर