Explore

Search

August 26, 2026 10:40 pm

भदेसर की 7 ग्राम पंचायतों को वापस कपासन पंचायत समिति में किया शामिल

जयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने एक आदेश जारी कर जिला चित्तौडगढ की ग्राम पंचायतों एवं पंचायत समितियों के पुनर्गठन / पुनर्सीमांकन / नवसृजन बाबत दिनांक 21.11.2025 एवं 24.11.2025 को राजस्थान राजपत्र विशेषांक भाग 6 ( ग ) में प्रकाशित अधिसूचनाओं में लिपिकीय त्रुटिवश गलत प्रकाशन होने की वजह से व प्राप्त अभ्यावेदनों के निस्तारण पश्चात संशोधन कर शुद्धि पत्र जारी किया जाता है। चित्तौड़गढ़ जिले की कपासन पंचायत समिति की 7 ग्राम पंचायतों को भदेसर पंचायत समिति में जोड़ी गई थी लेकिन अब शुद्धि पत्र जारी होने के बाद भदेसर पंचायत समिति में शामिल की गई उमण्ड, रामथली, भीमखण्ड, करजाली, सुरपुर, उचनार खुर्द और हीराजी का खेड़ा को पुनः कपासन पंचायत समिति में शामिल कर दिया हैं। इसी तरह बेगू में शामिल की गई कुँवालिया, आकोडिया, मंडफिया, रघुनाथपूरा, करतियास, सडास, सुरजनियास, लालास, सारण और तुंबडिया ग्राम पंचायत को वापस गंगरार पंचायत समिति में शामिल किया गया हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर