कपासन। कपासन में महावीर इंटरनेशनल केंद्र का गठन किया गया। जोन चेयरमैन चान्दमल बोखड़िया उपनिदेशक जोन सचिव प्रो. प्रवीण जैन, प्रकाश पोखरना एवं जोन कोषाध्यक्ष अभय बोहरा के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से मुकेश संचेती को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। नव-निर्वाचित अध्यक्ष संचेती ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष राकेश पोखरना एवं मदनलाल कुमावत, सचिव दीपक कुमार मोची, कोषाध्यक्ष घीसूलाल गाडरी तथा सुरेश जाट, रतनलाल कुम्हार, यश पोखरना, गौतम पोखरना, मदन सिंह चौहान, नारायणलाल जाट, प्रकाश पुरी गोस्वामी, प्रकाश सुथार एवं पंकज पोखरना सहित कुल 9 सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।
उल्लेखनीय है कि महावीर इंटरनेशनल की देश-विदेश में लगभग 350 शाखाएँ हैंजिनमें करीब 11000 सदस्य सक्रिय रूप से सेवा कार्यों में संलग्न हैं। महावीर इंटरनेशनल चिकित्सा क्षेत्र में देहदान नेत्रदान पर्यावरण संरक्षण वात्सल्य प्रोजेक्ट तथा रोजगार कौशल विकास जैसे कार्यों में देश की अग्रणी सामाजिक संस्था है। संस्था का प्रमुख उद्देश्य महावीर के सिद्धांतों पर आधारित होकर जीवों एवं पीड़ित मानवता की निस्वार्थ सेवा करना है।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़