कानोड़। पाटीदार समाज मेवाड़ की 13वीं खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता के बाद क्रिकेट में नंगावली विजेता व नया राजपुरा उपविजेता रही, वॉलीबॉल में ईडरा विजेता व नंगावली उपविजेता रही।

कबड्डी छात्रा वर्ग में बड़ा राजपुरा विजेता व देवली उपविजेता रही। कबड्डी छात्र वर्ग में रूपपुरा विजेता व खेता खेड़ा उप विजेता रही। खो-खो छात्र वर्ग में बड़ा राजपुरा विजेता व भुतखेडा उपविजेता रही। साथ ही साहित्यिक प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता भी घोषित किए गए। समापन समारोह के मुख्य अतिथि बड़ीसादड़ी से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे बद्री लाल जाट रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष बगदीराम पाटीदार ने की, विशिष्ट अतिथि श्री राष्ट्रीय सरदार पटेल सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद पाटीदार मसोटीया रहे। अतिथियों का समाज जनों ने मोमेंटो देकर व दुपट्टा साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीमों को प्रोत्साहन राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। आयोजित प्रतियोगिता में अतिथि सम्मान व खिलाड़ियों को पारितोषिक न्यू नालंदा पब्लिक स्कूल मंगलवाड के संचालक हजारीलाल कैलाश चंद्र कुलमी के द्वारा दिए गए। इस दौरान पूर्व प्रधान डूंगला सूरजमल पाटीदार, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, समाज के महामंत्री जीतमल पाटीदार, खेल मंत्री प्रकाश पाटीदार, पूर्व महामंत्री विजय प्रकाश पाटीदार, श्री राष्ट्रीय पटेल सेना के प्रदेश सचिव गमीरचंद पाटीदार, प्रदेश महामंत्री अनार सिंह पाटीदार, जिला संयोजक बांसवाड़ा जगदीश पाटीदार, प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष गोविंद पाटीदार सहित बड़ी संख्या में समाजजन मोजुद रहे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़