Explore

Search

March 16, 2026 1:19 pm

पारसोली क्षेत्र में अवैध बजरी भंडारण पर बड़ी कार्यवाही, क्या बड़े स्तर पर संलिप्त लोगों पर भी होंगी कार्यवाही?

बेगूं। पारसोली क्षेत्र के लीरडी गांव में अवैध बजरी भंडारण के मामले में प्रारंभिक स्तर पर कार्रवाई नहीं होने के बाद मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा। इसके पश्चात बुधवार को उच्च अधिकारियों की सख्ती के बाद खनन विभाग एवं प्रशासन हरकत में आया और क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता एवं खनि अभियंता चित्तौड़गढ़ एहतेशाम सिद्दीकी के निर्देशानुसार चलाए गए विशेष अभियान के तहत पारसोली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव चोमू, शिवपुरा एवं लीरडी में पांच अलग अलग स्थानों पर खनिज बजरी के कुल 130 अवैध स्टॉक चिन्हित किए गए। जांच के उपरांत संबंधित प्रकरणों में कुल 1 लाख 78 हजार रुपये की शास्ति आरोपित की गई। कार्रवाई के दौरान भूमि से संबंधित आवश्यक जानकारी हल्का पटवारी दुगार द्वारा जानकारी दी गई। प्रशासन की यह कार्रवाई पूर्व में लापरवाही के बाद की गई त्वरित पहल के रूप में देखी जा रही है, जिससे क्षेत्र में सक्रिय अवैध खनन माफिया में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं बजरी भंडारण के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। हालांकि अब यह देखना शेष है कि इस अभियान के तहत बड़े स्तर पर संलिप्त लोगों पर भी प्रभावी कार्रवाई होती है या नहीं?

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर