बेगूं। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर द्वारा दिनांक 06 जनवरी 2026 को घोषित किए गए बीएससी द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। परिणाम में अधिकांश विद्यार्थियों को अनुत्तीर्ण (फेल) किए जाने से परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। इस संबंध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से शहीद रूपाजी करपाजी राजकीय महाविद्यालय, बेगूं के प्राचार्य के माध्यम से विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को बिना किसी ठोस कारण के फैल कर दिया गया है, जिससे विद्यार्थियों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विद्यार्थी परिषद ने मांग की है कि परीक्षा परिणाम को रिवाइज करवाकर पुनः घोषित किया जाए। ज्ञापन के साथ सभी विद्यार्थियों की अंकतालिकाएं भी संलग्न की गई हैं।
एबीवीपी इकाई अध्यक्ष उमेश धाकड़ ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही परीक्षा परिणाम में सुधार नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद द्वारा महाविद्यालय बंद कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से शीघ्र न्यायोचित निर्णय लेने की मांग की है, जिससे छात्रों का भविष्य सुरक्षित रह सके। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता हिमांशु धाकड़,नीरज धाकड़, पुरन दमामी, देवराज शर्मा, दिनेश चंद्र मेघवाल,सैयद हुसैन, अशफाक अली, रोहित आमेटा, हरि सिंह , आतिफ अदनान,तुलसी टेलर,रानी छिपा,कशिश आदि उपस्थित थे।
प्रशासन
पंचायती राज चुनाव : ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच प्रारम्भ, जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण
February 16, 2026
4:32 pm
बेगूं एसडीएम अंकित सामरिया ने नगर पालिका प्रशासक का संभाला पदभार
February 12, 2026
2:12 pm
बजट 2026 : घोषणाओं की नहीं, भरोसे और विकास की राजनीति का सशक्त प्रमाण भाजपा जिलाध्यक्ष
February 11, 2026
6:53 pm