Explore

Search

February 6, 2026 7:48 am

परिसीमन को लेकर सज्जनपुरा और रामपुरिया के ग्रामीणों का प्रदर्शन


चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति परिसीमन को लेकर सज्जनपुरा एवं रामपुरिया गांव के लोगों ने गुरूवार 22 जनवरी को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तथा जिला कलेक्टर सहित सांसद सीपी जोशी, विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या के नाम ज्ञापन सौंपा।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री राधेश्याम कुमावत ने बताया कि पंचायत समिति वार्ड परिसीमन में पूरी पंचायत समिति में एक भी वार्ड ऐसा नहीं बना जिसमें दो अलग अलग पंचायतों के टुकड़े टुकड़े करके आंशिक आंशिक ग्राम पंचायतों को जोड़ कर लोकतंत्र का गला घोंट कर राजशाही की स्थापना करने का प्रयास किया गया। इसी के तहत पंस के प्रस्तावित वार्ड संख्या 2 के तुम्बड़िया पंचायत एवं ओडून्द पंचायत के गांव सज्जनपुरा, रामपुरिया, गाडरियावास को अलग करते हुए वार्ड नं. 3 ग्राम पंचायत सतपुड़ा, नेतावल महाराज के साथ जोड़ा गया। जिससे आहत होकर सज्जनपुरा, रामपुरिया के ग्रामवासियों ने मांग की कि हमें हमारे गांवों को अलग नहीं करके हमारे मौजूदा ग्रामपंचायत तुम्बड़िया और ओडूंद के साथ ही रखा जाकर हमें वार्ड सं. 2 में ही सम्मिलित किया जाने को लेकर ग्रामवासियों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा एवं शीघ्र निस्तारण की मांग की। नहीं होने की दशा में मतदान बहिष्कार का निर्णय लिया जावेगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान सेवानिवृत तहसीलदार रतनलाल कुमावत, लक्ष्मीनारायण कुमावत, भेरूलाल कुमावत, सोहनलाल कुमावत, बरदीचंद कुमावत, शंकरलाल कुमावत, मिट्ठूदास वैष्णव, हरचंद, छीतर कुमावत, रामचन्द्र कुमावत, कैलाश अहीर, राधेश्याम कुमावत, रामलाल अहीर, पिन्टू वैष्णव, अनिल जाट, लक्ष्मण, सोनू, मुकेश, नन्दलाल आदि बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर