Explore

Search

February 6, 2026 5:58 am

घोडीदाना पर जुआ खेलते 12 गिरफ्तार, 31300 रुपए नगद तथा छः मोटरसाईकिल जब्त

चित्तौड़गढ़। कनेरा थाना पुलिस ने घोडी दाना पर रूपयो का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए 12 आरोपियों को गिरफतार कर जुआ खेलने के उपकरण तथा 31300 रुपये नगद एवं छः मोटर साईकिल जब्त की गई हैं। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों की धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल के सुपरविजन में थानाधिकारी महेन्द्र सिंह थाना कनेरा के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल दीपक पाटील, कांस्टेबल गोकुल, रेवताराम, सुनील व किशनाराम द्वारा मुखबीर की सुचना पर ग्राम मैलाना सरहद में बीड में एक पेड़ के नीचे घोडी दाना पर रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जाकर जुआ खेलने के उपकरण तथा 31 हजार 300 रुपए नगद और छः मोटर साईकिल जब्त की गई।
इस मामले में पुलिस ने राजेश कुमार पुत्र झमकलाल जैन उम्र 50 साल, सोनु उर्फ शुभम पुत्र मेवालाल खटीक उम्र 27 साल, शाहरूख पुत्र शब्बीर खा पठान उम्र 33 साल, संजय पुत्र दौलतराम हरिजन उम्र 36 साल, साहिल पुत्र मुज्जफर मेवाफरोस उम्र 25 साल, लियाकत हुसैन पुत्र ईकबाल हुसैन मेवाफरोस, मोहम्मद सनवर पुत्र चान्द मोहम्मद शेख पठान उम्र 30 साल, अरविन्द पुत्र बालमुकन्द मालवीय उम्र 28 साल, छोटे खा पुत्र इदु खां पठान उम्र 54 साल, निजाम हुसैन पुत्र सफी मोहम्मद मेवाफरोस उम्र 28 साल निवासीयान जावद थाना जावद जिला नीमच एमपी, लाखन सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह पंवार राजपुत उम्र 45 साल, अनिल पुत्र हरिदास बैरागी वैष्णव उम्र 35 साल निवासीयान उम्मेदपुरा थाना जावद जावद जिला नीमच एमपी को गिरफ्तार किया हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर