Explore

Search

February 6, 2026 7:38 am

श्री सांवलिया बहुउद्देशीय विकलांग विद्यालय में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

चित्तौड़गढ़। श्री सांवलिया बहुउद्देशीय विकलांग सेवा संस्थान रामदेव जी का चंदेरिया चित्तौड़गढ़ द्वारा संचालित श्री सांवलिया बहुउद्देशीय विकलांग विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। संस्था प्रधान ओमप्रकाश जोशी ने बताया कि समारोह में  संस्था अध्यक्ष सीए डॉक्टर अर्जुन मूंदड़ा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। प्रदीप कुमार पटवा के नेतृत्व में विशेष बच्चों ने सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी। विद्यालय अतिथियों को उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। दिव्यांग बच्चों ने सामूहिक डंबस पीटी, लेझिम पीटी का प्रदर्शन किया। मूक-बधिर एवं मानसिक विमंदित बच्चों ने मनमोहक आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोहा। अतिथियों द्वारा बच्चों को अल्पाहार करवाया गया। समारोह में बतौर अतिथि गोपाल लाल चौखड़ा, अरविंद वैष्णव, चंद्रप्रकाश सुखवाल, उदयलाल भट्ट के साथ ही संस्थान के सदस्य दिनेशचंद्र खंडेलवाल, उपाध्यक्ष हरीश पुरोहित, उपाध्यक्ष शांतिलाल भराडिया, पुष्कर राज मालू, राकेश जैथलिया, हरिशंकर गोयल विशेष शिक्षक राहुल, प्रदीप पटवा, दीपक शर्मा, सांवरमल भट्ट, गायत्री सारस्वत सहित आदि कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अंत में संस्था प्रधान ओम प्रकाश जोशी ने सभी का आभार जताया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर