Explore

Search

September 24, 2026 12:35 am

सुभाष नगर माहेश्वरी महिला मंडल के चुनाव निर्विरोध हुए संपन्न

भीलवाड़ा। नगर माहेश्वरी महिला संस्थान अध्यक्ष डॉक्टर सुमन सोनी के निर्देशन में सुभाष नगर माहेश्वरी महिला मंडल के आगामी नए सत्र हेतु अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं संगठन मंत्री पदों के लिए मनोनयन प्रक्रिया स्थानीय भवन में निर्विरोध रूप में संपन्न हुई। जिसमें नगर माहेश्वरी महिला संस्थान के चुनाव पर्यवेक्षक अधिकारी श्रीमती स्नेहलता तोषनीवाल एवं श्रीमती कल्पना सोनी द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेखा बांगड़, सचिव सुनीता लाहोटी, कोषाध्यक्ष उर्मिला राठी एवं संगठन मंत्री रेणु लढा को वर्तमान अध्यक्ष गीता गांधी के सानिध्य में निर्विरोध चुना गया। नव निर्वार्चित अध्यक्ष रेखा बांगड़ ने बताया की निर्विरोध निर्वाचन केवल पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया नहीं, बल्कि समाज के भीतर एकता और आपसी सहयोग की भावना का प्रतीक है। कार्यक्रम में कुसुम गट्टाणी, उर्मिला अजमेरा, इंद्रा अजमेरा, रीना सोमानी, रमा सोडाणी, गीता मालू, नीलकमल अजमेरा, तारा लाहोटी, मंजू शारदा, सुनीता तोषनीवाल, रेणु काकाणी, आराधना पोरवाल व सभी सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा। अंत में वर्तमान अध्यक्ष गीता गांधी के सानिध्य में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सभी उपस्थित सदस्याओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें माला पहनाकर व मुँह मीठा कराकर उनके प्रति सम्मान और समर्थन व्यक्त किया गया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर