Explore

Search

February 6, 2026 7:36 am

चन्द्रशेखर आजाद नगर माहेश्वरी महिला मण्डल के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न

भीलवाड़ा। नगर माहेश्वरी महिला संस्थान के तत्वाधान में सचिव सोनल माहेश्वरी के निर्देशन में चुनाव अधिकारी लीला राठी एवं नगर पर्यवेक्षक चेतना बसेर के सानिध्य मे चन्द्रशेखर आजाद नगर माहेश्वरी महिला मण्डल के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए। मण्डल की निवर्तमान अध्यक्षा चंदा जागेटिया के अच्छे कार्यकाल को देखते हुए उन्हें फिर से एक बार अध्यक्ष के लिए चयनित किया गया एवं सचिव पद पर ललिता राठी को निर्विरोध चुना गया। कोषाध्यक्ष ममता पलोड, संगठन मंत्री प्रेम गगरानी को निर्विरोध चुना गया। नव निर्वार्चित अध्यक्षा चंदा जागेटिया ने बताया की निर्विरोध चुनाव से समाज में गुटबाजी कम होती है, विकास कार्यों में गति आती है, और एकजुटता मजबूत होती है। साथ ही निर्विरोध चुनाव सामाजिक एकता, आपसी समझ और भाईचारे का एक प्रमुख प्रतीक है। निर्विरोध चुनाव यह दर्शाता है कि लोगों के बीच मतभेद नहीं, बल्कि साझा विश्वास और सहयोग है। चुनाव प्रक्रिया मे मण्डल की सभी सदस्यो का सहयोग सराहनीय रहा। अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सभी उपस्थित सदस्याओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें माला पहनाकर व मुँह मीठा कराकर उनके प्रति सम्मान और समर्थन व्यक्त किया गया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर