Explore

Search

March 24, 2026 7:39 am

युवा, किसान, मध्यम वर्गीय परिवारों, के लिए नीरस बजट, राजस्थान के साथ सौतेला व्यवहार: जाड़ावत

चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने कहा है कि आज का बजट 2026 युवाओं, किसानों, मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बहुत ही निराशाजनक रहा है, आम जनता को कोई राहत नहीं दी गई है कोई टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं होने से आम जनता को किसी भी प्रकार की कोई राहत नहीं मिली है, युवाओं के बेरोजगारी पर भी सरकार ने बजट में कुछ नही दिया है, राजस्थान को भी कोई विशेष सौगात नहीं दी गई है। डबल इंजिन सरकार के बावजूद राजस्थान के साथ सौतेला व्यवहार हुआ है। 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर अनाउंस किया गया है लेकिन पुराने हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट आज भी कई साल में धरातल पर नहीं आ पाया है, किसानों की डिमांड के बावजूद भी इस बजट में भी एमएसपी गारंटी को दरकिनार किया गया है। शेयर मार्केट ने भी इस बजट को निराशाजनक ही लिया है। शेयर मार्केट में यह आशा थी कि शॉर्ट टर्म गैन और लॉन्ग टर्म कैपिटल गैन में कुछ राहत दी जानी चाहिए लेकिन उसमे भी कोई राहत नहीं देने से और STT के बढ़ाने से शेयर बाजार मे निराशा ही रही है। ओवरऑल इस बजट में ऐसा कोई आम जनता को राहत देने वाला बजट नहीं पाया गया यह शून्य उम्मीदों वाला बजट है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर