Explore

Search

March 24, 2026 4:14 am

ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की शीघ्र गिरदावरी कराये सरकार – आक्या



चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर विधानसभा क्षैत्र चित्तौड़गढ़ की ग्राम पंचायत विजयपुर, अमरपुरा, उदपुरा, घटियावली, गिलुण्ड के विभिन्न ग्रामों सहित आस-पास के क्षेत्रों में एक फरवरी को सांयकाल हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की शीघ्र गिरदावरी करा उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विधायक आक्या ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा को पत्र लिखकर बताया की गत एक फरवरी को सांयकाल विधानसभा क्षैत्र चित्तौडगढ़ की ग्राम पंचायत विजयपुर, अमरपुरा, उदपुरा, घटियावली, गिलुण्ड के विभिन्न ग्रामो सहित आस-पास के क्षैत्रो में ओलावृष्टि से खेतो में खड़ी अफीम व गेहुं की फसल के साथ ही खेतों में काट के रखी हुई सरसो की फसलो को बहुत नुकसान हुआ है। फसल खराब होने से किसानो की उम्मीदों को गहरा आघात लगा है तथा उन पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। विधायक आक्या ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा से अनुरोध किया है कि ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की शीघ्र गिरदावरी करा उचित मुआवजा दिलाया जावें ताकि किसान अपने परिवार का भरण पोषण कर सके।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर