Explore

Search

September 23, 2026 11:21 pm

लालपुरा स्कूल में बेटियों को मिली सरकारी योजनाओं और सुरक्षा की जानकारी

राशमी। उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लालपुरा में छात्राओं के सर्वांगीण विकास और जागरूकता के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत साँखली की ग्राम साथिन वन्दना डाबल ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्राओं को राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह मुक्त अभियान पर जोर देते हुए छात्राओं को कम उम्र में शादी के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। साथ ही लाडो प्रोत्साहन योजना, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना, और मेधावी छात्राओं के लिए कालीबाई भील महिला संबल शिक्षा सेतुउड़ान योजना के लाभ समझाए गए। शिक्षा के साथ-साथ सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में जागरूक किया गया ताकि वे अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें। इस अवसर पर संस्थाप्रधान लालाराम शर्मा, विद्यालय का समस्त स्टाफ और आँगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को शिक्षित और सशक्त बनाना रहा।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर