Explore

Search

July 21, 2026 4:10 pm

रामपुरिया ने भाजपा अध्यक्ष को लिखा पत्रनाराजगी जाहीर करते हुए दायित्व मुक्त होने की मांग

चित्तौड़गढ़। भाजपा संगठन में हाल ही में हुए पदाधिकारियों की नियुक्तियों के घटनाक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष पद से सुदर्शन रामपुरिया को जिला उपाध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया। अपनी जिम्मेदारी को आगे वहन करने में असमर्थता व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम का पत्र भाजपा जिलाध्यक्ष की अनुपस्थिति के चलते कार्यालय प्रमुख को सौंपा। इस पद परिवर्तन पर सुदर्शन रामपुरिया ने नाराजगी जाहीर करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी को पत्र लिख कर जिला उपाध्यक्ष पद के दायित्व से भी मुक्ति की मांग की। अपने लिखे पत्र में रामपुरिया ने कहा कि नगर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी उनके पास मात्र 16 दिन भी नहीं रही और किसी ओर को यह जिम्मेदारी दे दी गई। इससे वर्षों से भाजपा समर्थित जैन समाज और उन्हें गहरा आघात हुआ। इसके चलते भाजपा जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी का वहन करने में वे असमर्थ है। इस दौरान सुदर्शन रामपुरिया के समर्थन में समग्र जैन समाज के लोग मौजूद रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर