Explore

Search

April 30, 2026 8:30 pm

कार से 135 ग्राम एमडीएमए के साथ एमपी के दो आरोपी गिरफ्तार

निम्बाहेड़ा। कोतवाली निम्बाहेडा थाना पुलिस ने जलिया चैक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान एक हुण्डई वरना कार से 135 ग्राम अवैध एम.डी.एम.ए मोली पाउडर (मिथाइलीन डाई ऑक्सी फैनीथाइलामाइन) जब्त कर एमपी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया की थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा लादु लाल उ नि ईन्चार्ज थाना मय जाप्ता द्वारा जलिया चैक पोस्ट हाईवे रोड पर पहुॅच नाकाबन्दी की जा रही थी। इसी दौरान नीमच की तरफ से एक वरना कार आई जिसको चैक करने हेतु हाथ का ईशारा देकर रोककर कार की तलाशी ली गई तो कार के डेस बोर्ड मे रखी पोलीथीन की थैली के अन्दर 135 ग्राम अवैध एमडीएमए (मौली) पाउडर (मिथाइलीन डाई ऑक्सी फैनीथाइलामाइन) मिला। उक्त अवैध एमडीएमए व कार को जब्त किया जाकर आरोपी  दिपेश पुत्र अशोक कुमार सैन 23 वर्षीय निवासी तुरकिया थाना नारायणगढ जिला मन्दसोर हाल बालागुडा मार्केट गली नम्बर 1 पिपलीया मण्डी थाना पिपलीयामण्डी जिला मन्दसोर (मध्यप्रदेश) व  विकास पुत्र नन्दकिशोर नाई 25 वर्षीय निवासी लीलाखेडा बालाजी मन्दीर पिपलिया मण्डी थाना पिपलीया मण्डी जिला मन्दसोर (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाpफ प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर