Explore

Search

August 25, 2026 8:32 pm

अवैध शराब मामले में आरोपी गिरफ्तार

राशमी। थाना पुलिस ने अवैध शराब के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। सहायक उपनिरीक्षक देवीलाल गुर्जर ने बताया कि गत 15 जनवरी की रात्रि पुलिस ने तीन बोतल अवैध शराब जप्त की थी। इस दौरान आरोपी डांग रेवाड़ा निवासी प्रकाश पुत्र सूरजमल सुवालका पुलिस को देखकर तीन बोतल अवैध शराब छोड़कर मौके से फरार हो गया था। जिसको लेकर थाने में अगले दिन आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अनुसंधान के बाद  पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी प्रकाश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर