चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। कोटा के उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुंदेल के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में अफीम और डोडाचूरा जब्त किया गया है। कार्रवाई के दौरान तस्करों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने सबूत मिटाने के लिए मादक पदार्थों से भरी गाड़ी को ही आग के हवाले कर दिया। चित्तौड़गढ़ के मानसिंह जी खेड़ा में जब सीबीएन की टीम ने छापेमारी की, तो नजारा किसी फिल्मी सीन जैसा था। टीम को सूचना मिली थी कि एक बाड़े में बोलेरो वाहन में तस्करी का माल छिपाया गया है। टीम को देखते ही आरोपियों ने बाड़े में खड़ी बोलेरो को आग लगा दी ताकि अफीम डोडाचूरा जलकर राख हो जाए। इस दौरान सीबीएन के एक जवान ने 20 फीट ऊंची दीवार फांदी और अंदर घुसकर गेट खोला। बाड़े में बंधी भैंसों को बाहर निकाला गया और फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। बोलेरों में अफीम डोडाचूरा भरा हुआ था। आग से डोडाचूरा भी जला हैं। जाँच करने पर वाहन से 323 किलो 630 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद किया गया। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सीबीएन की दूसरी टीम ने डूंगला क्षेत्र के झाजलवास गांव में स्थित एक मकान पर दबिश दी। इस दौरान मकान से 9 किलो 570 ग्राम अफीम पकड़ी। वही 163 किलो 420 ग्राम अफीम डोडाचूरा पकड़ा। कोटा के उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुंदेल के मार्गदर्शन में चित्तौड़गढ़ सीबीएन ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। दोनों कार्यवाहियों को मिलाकर कुल 487 किलो से अधिक डोडाचूरा और साढ़े नौ किलो से अधिक अफीम जब्त की गई है। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की कर्यवाही की जा रही हैं।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़