Explore

Search

April 16, 2026 10:23 pm

बजट 2026 : घोषणाओं की नहीं, भरोसे और विकास की राजनीति का सशक्त प्रमाण भाजपा जिलाध्यक्ष

चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026 का बजट यह स्पष्ट करता है कि प्रदेश में अब तुष्टिकरण और खोखले वादों की राजनीति नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और जवाबदेही की ठोस सोच लागू हो रही है। यह बजट उन लोगों को समर्पित है जो मेहनत, ईमानदारी और राष्ट्र निर्माण में विश्वास रखते हैं न कि केवल विरोध की राजनीति करने वालों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन मे उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी द्वारा प्रस्तुत यह बजट किसानो, युवाओं, महिलाओ, गरीबो और मध्यम वर्ग सभी के सशक्तिकरण का मजबूत आधार है।

कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और बिजली जैसे बुनियादी क्षेत्रों में किए गए ठोस प्रावधान यह साबित करते हैं कि सरकार केवल योजनाओं की घोषणा नहीं करती, बल्कि उन्हें ज़मीन पर उतारने का माद्दा भी रखती है। युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास, महिलाओं के लिए सुरक्षा और स्वावलंबन, तथा गरीबों के लिए प्रभावी कल्याणकारी योजनाएं इस बजट की रीढ़ हैं। यह बजट विश्वास, विकास और विज़न का बजट है, जो राजस्थान को आत्मनिर्भर और समृद्ध प्रदेश बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर