Explore

Search

February 18, 2026 4:54 am

मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बवाल: नर्सिंग कोर्स की मान्यता की मांग पर छात्रों का हंगामा, मेस में की तोड़फोड़, प्रशासन पहुंचा मौके पर

चित्तौड़गढ़। गंगरार स्थित मेवाड़ यूनिवर्सिटी एक बार फिर हंगामा हो गया। पिछले 8 दिनों से अपनी वाजिब मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे नर्सिंग छात्रों का धैर्य मंगलवार को जवाब दे गया। कैंपस में जमकर हंगामा हुआ, मेस के कांच फोड़े गए और दो छात्र गुट आपस में भिड़ गए। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पहले ही प्रदर्शन कर रहे 35 कश्मीरी छात्रों सहित 40 स्टूडेंट्स को सस्पेंड कर दिया है, जिससे और माहौल गरमाया हुआ हैं। मंगलवार सुबह प्रदर्शनकारी छात्रों ने यूनिवर्सिटी का मुख्य गेट बंद कर विरोध जताना शुरू किया। मैनेजमेंट द्वारा गेट खुलवाने के बाद छात्र मेस की ओर बढ़े और उसे बंद करवा दिया। इसी दौरान छात्रों के दो गुटों में टकराव हो गया और आक्रोशित छात्रों ने मेस के कांच फोड़ दिए। सूचना मिलते ही गंगरार एसडीएम और थानाधिकारी भारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। यह पूरा विवाद बी.एससी. नर्सिंग 2022 बैच की मान्यता को लेकर है। कश्मीरी छात्रों का आरोप है कि उनके कोर्स को न तो राजस्थान नर्सिंग काउंसिल (RNC) से मान्यता मिली है और न ही इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) से। छात्रों की फाइनल परीक्षाएं नजदीक हैं, लेकिन उनकी डिग्री वैध होगी या नहीं, इस पर अब तक सस्पेंस बरकरार है। हैरानी की बात यह है कि साल 2024 में भी यही मुद्दा उठा था। तब यूनिवर्सिटी ने कोर्ट में लिखित आश्वासन दिया था। आज 2026 की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन न तो मान्यता मिली और न ही छात्रों को अन्य यूनिवर्सिटी में शिफ्ट किया गया। वहीं, मेवाड़ यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार सी.डी. कुमावत का कहना है कि 2022-23 के एडमिशन कोर्ट के आदेशों के तहत हुए थे। उनके अनुसार, सरकार को तय समय में आपत्ति जतानी थी, जो नहीं जताई गई, इसलिए मान्यता को स्वीकृत माना जाना चाहिए। प्रशासन का दावा है कि जिला कलेक्टर की कमेटी ने निरीक्षण कर रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दी है और छात्रों का भविष्य सुरक्षित है। तीन दिन पहले भी सांसद सज्जाद अहमद किचलू ने इस मुद्दे को राज्यसभा में भी उठाया था और यूनिवर्सिटी की जांच करवाने की मांग की। अब जम्मू-कश्मीर छात्र संघ ने राजस्थान के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। बताया जा रहा कि कश्मीरी छात्रों द्वारा मेस बन्द किया जा रहे हैं जिससे अन्य छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर