भीलवाड़ा। मांडलगढ़ उपखंड क्षेत्र में मंगलवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चांद जी की खेड़ी गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार और दो राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार सभी युवक तिलस्वा महादेव के दर्शन कर मेला देखकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। एएसआई सत्यनारायण ने बताया कि दो युवक बाइक पर सवार थे, जबकि दो अन्य पैदल यात्रा करते हुए तिलस्वा से लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में सूरज, दिलखुश, दिलीप सिंह भाटी एवं सुनील सुथार घायल हुए। सभी घायल बेगूं तहसील के उमर और जोगणिया माता क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। उपचार के दौरान उमर निवासी सुनील सुथार पुत्र पप्पू सुथार ने दम तोड़ दिया। जबकि अन्य घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में आवश्यक कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बिजोलिया थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
प्रशासन
अवैध खनन रोकने गए पटवारी पर हमला, राजस्व कर्मचारियों में भारी आक्रोश; कार्य बहिष्कार की चेतावनी
February 16, 2026
4:59 pm
पंचायती राज चुनाव : ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच प्रारम्भ, जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण
February 16, 2026
4:32 pm