Explore

Search

April 30, 2026 12:13 am

मंगलवाड़-निम्बाहेड़ा फोरलेन मार्ग को लेकर डिप्टी सीएम से की भेंट

चित्तौड़गढ़। जिले के मंगलवाड़–निम्बाहेड़ा फोरलेन मार्ग को लेकर पूर्व जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह सोलंकी ने आज जयपुर में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान उन्होंने क्षेत्र से जुड़ी गंभीर जनसमस्याओं को उपमुख्यमंत्री के समक्ष विस्तार से रखा।

पूर्व जिला प्रमुख ने बताया कि मंगलवाड़–निम्बाहेड़ा मार्ग को फोरलेन सड़क के रूप में विकसित करने की स्वीकृति पहले ही जारी हो चुकी है, लेकिन लंबे समय से कार्य प्रारंभ नहीं होने के कारण सड़क की हालत अत्यंत जर्जर हो गई है। खराब सड़क के चलते लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है।

उन्होंने उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सड़क की खराब स्थिति के बावजूद इस मार्ग पर अवैध रूप से टोल वसूली की जा रही है, जिससे आमजन, किसान, व्यापारी एवं श्री सांवलिया सेठ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं में भारी रोष है। टोल नाकों पर विवाद एवं मारपीट की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, जो कानून-व्यवस्था के लिए चिंता का विषय हैं।

पूर्व जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह सोलंकी ने मांग की कि फोरलेन सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र प्रारंभ कर समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जाए तथा निर्माण पूर्ण होने के बाद भी इस मार्ग को टोल मुक्त रखा जाए, जिससे क्षेत्रवासियों को स्थायी राहत मिल सके। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पूरे मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने तथा जनहित में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस भेंट को क्षेत्र के विकास और आमजन की सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर