चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशानुसार एवं नगर परिषद प्रशासक कैलाश गुर्जर तथा आयुक्त कृष्णगोपाल माली के मार्गदर्शन में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत शुक्रवार को न्यू क्लॉथ मार्केट सुभाष चौक क्षेत्र में सघन निरीक्षण एवं कार्रवाई की गई। इस दौरान लगभग 70 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। साथ ही नियमों के उल्लंघन पर ₹4000 का चालान वसूल किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्ड जमादार द्वारा खुले में कचरा डालते हुए एक दुकानदार का वीडियो/फोटो प्रमाण प्रस्तुत किए जाने पर संबंधित व्यापारी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹1000 का अतिरिक्त चालान किया गया।
अधिकारियों ने व्यापारियों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, वैकल्पिक पर्यावरण अनुकूल सामग्री अपनाने तथा निर्धारित नियमों की पालना सुनिश्चित करने हेतु समझाइश दी। भविष्य में उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
अभियान के दौरान मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक सूरज घावरी एवं स्वास्थ्य निरीक्षक सत्यनारायण बेनीवाल सहित टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़