Explore

Search

April 15, 2026 3:04 am

10वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान गिरा स्कूल की छत का प्लास्टर, बाल-बाल बचा छात्र; 6 महीने से अटकी है 15 लाख की फाइल

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के स्कूलों की जर्जर हालत अब छात्रों की जान पर भारी पड़ने लगी है। जिले के महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन में आज उस समय बड़ा हादसा होते-होते रह गया, जब माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के दौरान एक छात्र की टेबल पर छत का प्लास्टर गिर गया। हादसा उस समय हुआ जब परीक्षार्थी अपना पेपर हल करने में व्यस्त थे। अचानक छत का एक बड़ा हिस्सा प्लास्टर सहित नीचे गिर गया। स्कूल के कमरा नम्बर 12 का यह मामला हैं। गनीमत रही कि जिस टेबल पर प्लास्टर गिरा, वहां बैठे छात्र को चोट नहीं आई, लेकिन इस घटना ने क्लास में मौजूद अन्य परीक्षार्थियों को बुरी तरह डरा दिया। कुछ देर के लिए परीक्षा केंद्र में सन्नाटा और दहशत का माहौल बन गया।

माय सर्कल न्यूज की ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान सामने आया कि यह स्थिति लापरवाही की इंतेहा है। जुलाई 2025 में स्कूल के 16 आरसीसी कमरों की रिपेयरिंग के लिए सर्वे रिपोर्ट तैयार कर भेजी गई थी। रेपयरिंग के लिए अगस्त 2025 में 15 लाख रुपये के बजट की डिमांड शिक्षा विभाग को भेजी गई। वर्तमान स्थिति यह हें कि 6 महीने बीत जाने के बाद भी स्थिति ढाक के तीन पात वाली बनी हुई है। बजट को अब तक मंजूरी नहीं मिली है। सिर्फ कमरें की छत ही नहीं स्कूल के बरामदे और छज्जों का प्लास्टर भी जगह-जगह से झड़ रहा है, जो कभी भी गिर सकता है।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा और सीबीओ चित्तौड़गढ़ ने मौके का मुआयना किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी दशोरा ने बताया कि पूरे चित्तौड़गढ़ जिले में लगभग 2500 कमरे मरम्मत योग्य हैं। जिले की 72 स्कूल बिल्डिंग ऐसी हैं जिन्हें तुरंत डिस्मेंटल (ध्वस्त) करने की आवश्यकता है। इस सम्बंध में जिले के केंद्राधीक्षकों भी निर्देश जारी किए। कमरे की छत प्लास्टर गिरने वाली जगह को तुरंत ही रेपयरिंग के लिए कहा गया हैं। इधर महात्मा गांधी राउमावि में मरम्मत योग्य कमरों के लिए फिर से 2 फरवरी को दोबारा रिपेयरिंग का बजट मांगा गया है, लेकिन सिस्टम की सुस्ती छात्रों के जीवन पर भारी पड़ रही है। जिले में 40-50 साल पहले बनी कई स्कूली इमारतें रेपयरिंग की दरकरार हैं। तब्दील हो रही हैं, लेकिन बजट के अभाव में छात्र उन्हीं के नीचे बैठने को मजबूर हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर