Explore

Search

February 22, 2026 4:24 am

दिन में कबाड़ी रात में खिलाड़ी; दिल्ली से इंदौर तक चोरी करने वाली गैंग चित्तौड़गढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ी, 150 फीट गहरे कुएं से बरामद की ज्वैलर

चित्तौड़गढ़। जिले की कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने शहर में दिन-दहाड़े हुई नकबजनी की वारदात का सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले एक सुनार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक नाबालिग को भी डिटेन किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस ने चोरी की गई आर्टिफिशियल ज्वेलरी को 150 फीट गहरे कुएं से बरामद किया है।
घटना 13 फरवरी की है, जब कौशल्या नगर निवासी मनोहर सिंह मीणा के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने सोने की चूड़ियां, कान की बालियां और अन्य सामान पार कर दिया था। एसपी मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में बनी विशेष टीम ने जब इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो संदिग्धों के तार नीमकाथाना (सीकर) से जुड़े मिले। पुलिस टीम ने दबिश देकर राजू उर्फ कालू बागरी और राहुल बावरी को दबोचा।
कुएं से बरामदगी और सुनार की गिरफ्तारी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने असली जेवरात तो बेच दिए थे, लेकिन आर्टिफिशियल ज्वेलरी को पुलिस से बचने के लिए एक 150 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से यह माल बरामद किया। वहीं, चोरी का सोना खरीदने वाले नीमकाथाना निवासी सुनार सूयज राजपूत को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

◆वारदात का तरीका

​यह गैंग बेहद शातिर तरीके से काम करता था। दिन के समय कबाड़ या भंगार इकट्ठा करने के बहाने कॉलोनियों में घूमते थे। जिन मकानों पर ताले लटके मिलते, उन्हें निशाना बनाया जाता। वारदात के दौरान एक साथी बाहर खड़ा रहकर निगरानी करता और खतरा होने पर संकेत देकर सबको भगा देता।

बड़ा नेटवर्क: 15 से ज्यादा वारदातें कबूलीं
पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने न केवल निम्बाहेड़ा की 4 चोरियां, बल्कि:
राजस्थान: भीलवाड़ा, अजमेर, विजयनगर।
अन्य राज्य: दिल्ली, गुड़गांव और मध्य प्रदेश के उज्जैन, रतलाम व इंदौर में भी 15 से अधिक वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है, जिससे अन्य कई बड़ी वारदातों के खुलने की उम्मीद है। पुलिस अब शेष माल की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर