Explore

Search

May 9, 2026 12:29 pm

प्रशासन

बेगूं प्रेस क्लब की वार्षिक बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं पर मंथन

बेगूं। बेगूं प्रेस क्लब की वार्षिक बैठक सोमवार को आयोजित की गई, जिसमें जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पत्रकारों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने में मीडिया की भूमिका पर जोर दिया। बैठक क्लब अध्यक्ष किशन शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, विकास कार्यों एवं सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रेस को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार भूमिका निभाते हुए आमजन की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाना चाहिए, ताकि योजनाओं का वास्तविक लाभ जरूरतमंदों को मिल सके। बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास, राष्ट्रीय कार्यक्रमों के सफल संचालन तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी गतिविधियों को लेकर भी रूपरेखा तय की गई। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारी संदीप सुराणा, कमल किशोर माथुर, कुलदीप सिंह, सोनू खंडेलवाल, मोहित बिल्लू, दीपांशु शर्मा, महेंद्र धाकड़,कालूलाल गुर्जर, सुनील कुमार सोनी, लोकेश जैन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर