बेगूं। भारत सरकार में वित्त आयुक्त टी.एल. यादव ने बेगूं स्थित पीएमश्री विद्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवसायिक शिक्षा, आईसीटी लैब, संगीत बालवाटिका, विज्ञान प्रयोगशाला, ग्रीन स्कूल पहल, टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री), कैरियर गाइडेंस, सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण, नो बैग डे’l गतिविधि तथा गणित-विज्ञान क्लब जैसी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विद्यालय में संचालित नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों और 21वीं सदी के कौशल विकास से जुड़ी गतिविधियों की सराहना की। साथ ही समग्र शिक्षा, उद्योगों से जुड़ाव एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर विद्यालय प्रशासन से विस्तार से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान एडीएम रावतभाटा विनोद मल्होत्रा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार दशोरा, राजेन्द्र कुमार शर्मा, बेगूं उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया, तहसीलदार गोपाल जीनगर तथा शिक्षा संकुल उपायुक्त निधि सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशासन
मार्च अप्रैल में पर्वों की भरमार, प्रशासन ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश,जिले में लागू हुई धारा 163
February 24, 2026
8:54 pm
आपात स्थिति से निपटने के लिए हिंदुस्तान जिंक के चंदेरिया प्लांट में लेवल-3 मॉक ड्रिल
February 24, 2026
4:25 am
कपासन विधानसभा री खस्ताहाल सड़क: गुमानपुरा सूं करुंकड़ा तक री सड़क बणी ‘हादसां रो मारग’
February 22, 2026
9:19 am