Explore

Search

February 25, 2026 4:41 am

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की छवि धुमिल करने को लेकर कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा

चित्तौड़गढ़। प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के तत्वाधान में महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़ को पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन से पूर्व शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की छवि धूमिल करने को लेकर एक षडयंत्र बताते हुए कांग्रेस पदाधिकारियों ने योगी मोदी सरकार के खिलाफ कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर नारेबाजी की उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म की संत परम्परा के अग्रज चार शंकराचार्य में से एक शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जो कि प्रयागराज में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य है। इनके द्वारा लम्बे समय से गौ सेवा व गौ रक्षा की बात प्रमुखता से उठा जा रही है। वर्तमान में भारत की गौ मांस निर्यात में वृद्धि व उत्तरप्रदेश का अग्रिम राज्य की सूची में आने की बात का शंकराचार्य जी खुलकर विरोध कर रहे थे।

हाल ही में योगी सरकार द्वारा शंकराचार्य जी को मोनी अमावस्या पर संगम स्नान करने से रोका गया, पुलिस द्वारा गलत व्यवहार किया गया एवं बटुकों के साथ मारपीट की गई थी योगी सरकार द्वारा राजनैतिक षड्यंत्र के तहत उनकी छवि धुमिल करने का प्रयास किया गया जिससे करोड़ों हिन्दुओं में रोष व्यापत हुआ, सीधे तौर से राज्य सरकार के मुख्यमंत्री पर आरोप लगे थे, ये सब होने के बावजूद अब शंकराचार्य पर एक हिस्ट्रीशीटर द्वारा यौन उत्पीड़न केस करवाना राजनैतिक षड्यंत्र है। हिस्ट्रीशटर आशुतोष ब्रह्मचारी राम भद्रचार्य का शिष्य है जो अपने आप में एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। आज हिन्दू धर्म के शंकराचार्य व गौ माता भाजपा के राज में असुरक्षित है। शंकराचार्य जी के खिलाफ खिलाफ प्रयागराज के झूसी थाने में बीएनएस की धारा 351 (2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5, 6, 3, 4 (2), 16 और 17 में मामला दर्ज हुआ है पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि हमें डर है कि उप्र के मुख्यमंत्री राजनैतिक षड्यंत्र के तहत शंकराचार्य का बन्दी ना बना लें या और कोई नुकसान ना पहुँचा दे, इसके लिए केन्द्रीय ऐजेन्सियों से जांच करवाई जावे। यह भी उल्लेखनीय है कि भाजपा की सरकार द्वारा इलेक्ट्रोल बॉण्ड के माध्यम से गौकशी करने वाली कम्पनियों से चन्दा लिया गया। उन्होंने शंकराचार्य के प्रति किये जा रहे षड्यंत्र का पर्दाफाश करते हुए दोषियों पर कार्यवाही करने तथा शंकराचार्य जी पर दर्ज एफआईआर निरस्त करने की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने में वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट, पूर्व सभापति रमेशनाथ योगी, जिला उपाध्यक्ष नगेंद्र सिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष गोविंद शर्मा, जिला महामंत्री प्रमोद सिंह तंवर, जिला महामंत्री कमल गुर्जर, जिला प्रवक्ता राजेश सोनी, मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह भाटी, रविराज सिंह जाड़ावत, महावीर सिंह डेलवास, राजदीप सिंह राणावत, अर्जुन रायका, विनोद लड्डा, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गेहरूगिरी गोस्वामी, एससी विभाग जिला अध्यक्ष राकेश घारू, शहर महामंत्री शंभुलाल प्रजापत, जिला सचिव गजानंद शर्मा, जिला सचिव देवीलाल धाकड़, पूर्व युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन सिंह तंवर, प्रदेश सचिव युवराज श्रीमाली, जिला उपाध्यक्ष नितिन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर माली, जिला सोशियल मीडिया प्रभारी ललिता रैगर, ब्लॉक कोषाध्यक्ष अवदेश नवाल, सरपंच दिनेश भोई, पार्षद टिंकू धामानी, शैलेंद्र सिंह शक्तावत, नरेश धाकड़ , संजय रैगर, आशीष आगाल, भेरूलाल गिलूंड, श्रीलाल गुर्जर, देवीलाल गुर्जर, संजय राव, गिरिवर सिंह, लख्मीचंद गुर्जर, राजकुमार सोमानी, अमित लड्डा, युवराज सिंह, राधेश्याम जायसवाल, कैलाश चंद्र धोबी, शंभुलाल धाकड़, राजेश कंडारा, शंभुलाल शर्मा, भेरू पुरबिया, अजय मल्होत्रा, किशोर धाकड़, बागेश्वर खटीक, गोपाल भोई, किशनलाल रेगर, रंगलाल खटीक, रतनलाल गाडरी, रामस्वरूप चमार, मदनलाल जाट सांवता, पुष्कर राव, सत्यनारायण सेन, निजाम शेख, नारायण धाकड़, धर्मेंद्र मेनारिया, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर