Explore

Search

February 26, 2026 4:47 am

विकास की बलि चढ़ती हरियाली: सोलर प्लांट के नाम पर खरनाई में हजारों हरे पेड़ उखाड़े, जिला कलक्टर को भी सौंपा ज्ञापन, नही हुई कार्यवाही


चित्तौड़गढ़। जिले की भैंसरोड़गढ़ पंचायत समिति के अंतर्गत बस्सी ग्राम पंचायत के खरनाई गांव में सौर ऊर्जा के नाम पर पर्यावरण को भारी नुकसान पहुँचाने का गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ प्रस्तावित सोलर प्लांट की आड़ में एकमे सिग्मा ऊर्जा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा हजारों की संख्या में हरे पेड़ों को जेसीबी मशीनों से उखाड़ा जा रहा है। प्रशासन की इस कथित अनदेखी के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है और मौके पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

मौके पर हरे पेड़ उखाड़े हुए

मौके पर 8-10 जेसीबी, उखाड़े जा रहे हरे पेड़

ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी द्वारा नियम-कायदों को ताक पर रखकर करीब 8 से 10 जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। इन मशीनों के जरिए गांव की जमीन पर सालों से खड़े तेंदू, धोखड़ा, खैर और महुआ जैसे महत्वपूर्ण पेड़ों को जड़ से उखाड़ा जा रहा है। ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया और प्रशासन को सूचना दी, तो भी काम नहीं रुका। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर ही तहसीलदार और पटवारी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस पूरे मामले में रावतभाटा एसडीएम का कहना है कि प्रशासन ने कंपनी को केवल 10 प्रतिशत क्षेत्र से लेंटिना और अन्य झाड़ियां हटाने की अनुमति दी थी। कार्य के दौरान पटवारी को भी मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, धरातल पर स्थिति इसके ठीक उलट नजर आ रही है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि जब पटवारी की मौजूदगी के निर्देश थे, तो फिर हरे पेड़ों पर पीला पंजा कैसे चला?

जेसीबी लगाकर उखाड़े जा रहे हरे पेड़

हमने पहले भी जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रशासन की मिलीभगत से हमारी प्राकृतिक संपदा को उजाड़ा जा रहा है।
— आक्रोशित ग्रामीण

ग्रामीणों ने जताया विरोध, आंदोलन की चेतावनी

बताया गया कि पहले भी बिना अनुमति के करीब 600 से 700 पेड़ों को काट दिया गया था, जिसका मामला अभी भी विचाराधीन है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा सख्त कदम न उठाना कई संदेह पैदा करता है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर