Explore

Search

February 27, 2026 4:20 am

शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर शासन सचिव शिक्षा से शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने की मुलाकात

चित्तौड़गढ़। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के नेतृत्व में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के हेतु कृष्ण कुणाल शासन सचिव (शिक्षा) राजस्थान सरकार और सीताराम जाट निदेशक माध्यमिक शिक्षा से मिलकर त्वरित समाधान की मांग की।प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महामन्त्री महेंद्र कुमार लखारा सभाध्यक्ष संपत सिंह,प्रदेश महिला उपाध्यक्ष सुषमा विश्नोई,प्रदेश कोषाध्यक्ष कैलाश चंद्र कच्छावा,प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री बसंत कुमार जिंदल उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष पूरण मल लौहार और जिला मंत्री कैलाश चंद्र मालू के अनुसार प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने कहा है कि प्रतिनिधिमंडल ने वार्ता में शिक्षा के क्षेत्र में कई सुझाव व शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण का आग्रह किया है जिसमें राजस्थान के सरकारी वि‌द्यालयों में कंप्यूटर विज्ञान शिक्षा को सशक्त बनाने हेतु कंप्यूटर अनुदेशक कैडर के सुदृढीकरण, पदनाम परिवर्तन एवं वेतन विसंगति का निवारण, ग्रीष्मावकाश के बकाया वेतन भुगतान हेतु एक समान आदेश जारी करने, शिक्षा विभाग में नए जिलों के गठन के फलस्वरूप शिक्षकों एवं कार्मिकों की वरिष्ठता पदोन्नति में विकल्प प्रदान करने, एमएसीपी प्रकरणों के निस्तारण हेतु एसीआर की अनुपलब्धता की स्थिति में सेवा सन्तोषजनक प्रमाण पत्र/नियमित वेतनवृ‌द्धि प्रमाण के आधार पर स्वीकृति जारी करवाने, सेवारत शिक्षकों को पत्राचार बीएड पाठ्यक्रम के अन्तर्गत इन्टर्नशिप अवधि के वेतन भुगतान करने,सत्र 2019-20 से 2022-23 तक क्रमोन्नत वि‌द्यालयों में पदों का आवंटन करवाने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने कहा कि माननीय शासन सचिव से वार्ता में स्टाफिंग पैटर्न शीघ्र करने, RTE के प्रावधानों में परिवर्तन करने, तृतीय श्रेणी से वरिष्ठ अध्यापकों के पद हेतु डी.पी.सी. नियमानुसार वरिष्ठता से कार्यव्यवस्थार्थ अस्थायी पदोन्नति कर पदस्थापन देने,महात्मा गांधी अंग्रेजी वि‌द्यालयों के संबंध में शीघ्र निर्णय लेने,शिक्षक संवर्ग के पदोन्नति हेतु संगठन ने कई सुझाव भी दिए। इसी प्रकार विद्यालयों में CSG राशि उपलब्ध करवाने, एसआईआर से प्रभावित व्याख्याताओं के कार्यमुक्ति / कार्यग्रहण पर लगी रोक हटाकर शीघ्र आदेश जारी करने पर सहमति बनी।इस अवसर पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि आचार्य, प्रदेश मंत्री अमरजीत सिंह, महिला मंत्री गीता जैलिया सहित प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारीयों ने कहा कि शासन सचिव स्तर की वार्ता शिक्षकों के लिए नवीन सौगात लेकर आएगी और शिक्षकों के रुके हुए कार्यों के पूर्ण होने से शिक्षा जगत में नव ऊर्जा का संचार होगा।इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ से हेमंत शर्मा प्रदेश सह संयोजक अभिलेखागार प्रकोष्ठ, डॉ हीरा लाल लुहार प्रदेश शैक्षिक प्रकोष्ठ सदस्य,मदन लाल जोशी प्रदेश प्रशिक्षण प्रकोष्ठ सदस्य, प्रकाश चंद्र बक्शी हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ प्रदेश प्रकोष्ठ सदस्य,पवन शेखावत प्रदेश महिला कार्यसमिति सदस्य,रमेश चंद्र पुरोहित संभाग संयुक्त मंत्री, जिला संगठन मंत्री नर्बदा शंकर पुष्करणा, मधु जैन एवं जिला कार्यकारिणी के सभाध्यक्ष तेजपाल सिंह शक्तावत,उपसभाध्यक्ष उदय लाल अहीर और सैयद मुकर्रम अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवींद्र सिंह सिसोदिया, उपाध्यक्ष(पुरुष) हमीर सिंह राजपूत,उपाध्यक्ष महिला राजी कुमावत, उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा नाथू लाल डांगी,उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षा बीरबल सिंह, उपाध्यक्ष संस्कृत शिक्षा शंकर लाल भांभी, सचिव माध्यमिक भंवर सिंह गौड़, सचिव प्राथमिक सत्यनारायण भट्ट,सचिव संस्कृत नरपत सिंह चौहान,सचिव महिला बसंती सुथार, अतिरिक्त जिला मंत्री राजेंद्र कुमार गगरानी,महिला मंत्री दीपिका झाला, कोषाध्यक्ष सागर मल पटवा एवं सदस्य अध्यापक सुशील कुमार लड्डा,पंचायत समिति शिक्षक सदस्य विकास आचार्य,वरिष्ठ अध्यापक सदस्य मुकेश त्रिपाठी,प्राध्यापक सदस्य गोपाल लाल व्यास, संस्कृत शिक्षक सदस्य गोपाल लाल टेलर, प्रयोगशाला सहायक सदस्य आशीष कुमार गुप्ता, शारीरिक शिक्षक सदस्य चावंड सिंह चुंडावत,प्रबोधक सदस्य रमेश चंद्र मेनारिया पुस्तकालयाध्यक्ष मांगी लाल सुथार सहित जिले के समस्त शिक्षको ने हर्ष व्यक्त किया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर