चित्तौड़गढ़। जिले की कपासन थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बडी कारवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक स्कार्पियों कार से 503 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। कार से तीन अलग अलग नंबर की प्लेट मिली हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही करने हेतु एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह में थानाधिकारी कपासन सुनील कुमार पुलिस निरीक्षक व पुलिस जाप्ता द्वारा रात को सुरपुर से हथियाना आने वाले रोड़ पर नाकाबंदी की जा रही हैं। इसी दौरान एक स्कार्पियों कार के चालक द्वारा नाकाबंदी तोडकर भागे। पुलिस जाप्ता द्वारा स्कार्पियों कार के आगे स्टॉप स्टीक डालकर टायर पंचर कर स्कार्पियों कार का पीछा किया तो स्कार्पियों कार चालक व उसका साथी वाहन को आगे रोड के साईड में खड़ा कर अन्धेरा का फायदा उठाकर फरार हो गयें। स्कॉर्पीयो कार की नियमानुसार तलाशी लेने पर 26 प्लास्टिक के कट्टो में 503.160 किलोग्राम अधकुचला अफीम डोडाचूरा मिला तथा तीन अलग-अलग नम्बर की नम्बर प्लेट मिली। एन.डी.पी. एस. एक्ट के प्रावधानानुसार कार्यवाही करते हुये जब्ती की गई। कपासन थाने पर एन.डी.पी.एस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान अग्रिम अनुसंधान जारी हैं।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़