


सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें.. 01 - मार्च - रविवार

👇
ट्रम्प का दावा- इतिहास का सबसे दुष्ट इंसान खामेनेई खत्म, इजराइल ने कहा- शव मिला, ईरान बोला- सुप्रीम लीडर जिंदा; हमलों में अब तक 200+ मौतें
इजरायल-ईरान तनाव के बीच कच्चा तेल महंगा होने की आशंका, शेयर बाजार में बढ़ सकती है हलचल
1 इजराइल-ईरान जंग; दुबई में बुर्ज खलीफा के पास हमला, एयरपोर्ट बंद; एअर इंडिया की लंदन, टोरंटो, पेरिस, शिकागो उड़ानें रद्द, दुनियाभर की फ्लाइट्स पर असर
2 ईरान-इजराइल जंग, भारत ने एडवाइजरी जारी की: खाड़ी देशों में भारतीयों से घरों में रहने की अपील; कश्मीरी छात्रों को वापस लाने की मांग
3 अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान में 200 से ज्यादा मौतें, तेहरान ने भी दागीं मिसाइलें… धुआं-धुआं हुआ मिडिल ईस्ट
4 पश्चिम एशिया में तनाव: यूएन महासचिव बोले- अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए गंभीर खतरा, बड़ी चेतावनी भी दी
5 ईरान में फंसे भारतीयों को निकालेगा भारत, इजिप्ट-जॉर्डन के रास्ते होगा रेस्क्यू, इजरायल में भारतीय दूतावास का बयान
6 ईरान-इजराइल जंग से भारत की 50% तेल सप्लाई पर संकट, सोना-चांदी महंगा हो सकता है; होर्मुज रूट बंद हुआ तो 10% एक्सपोर्ट भी खतरे में
7 गुजरात- PM ने साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया, कहा- देश आज हार्डवेयर बनाने के लिए भी पहचाना जा रहा; ₹22,516 करोड़ से बना प्लांट
8 राहुल गांधी का वित्त मंत्री सीतारमण को लेटर, लिखा- एक्स-सर्विसमेन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम के लिए पर्याप्त बजट दें, दिव्यांगता पेंशन से इनकम टैक्स हटाएं
9 बंगाल SIR- फाइनल लिस्ट में 7.04 करोड़ से ज्यादा वोटर, 63 लाख लोगों के नाम हटे; अब तक 11 राज्यों-UT की अंतिम मतदाता सूची जारी
10 पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। एक मार्च से भाजपा ‘परिवर्तन यात्रा’ शुरू कर रही है, यह यात्रा राज्य के 250 विधानसभाओं में जाएगी। वहीं भाजपा के तमाम शीर्ष नेता कई जिलों में इसकी शुरुआत करेंगे
11 बारामती विमान हादसे पर प्रारंभिक रिपोर्ट जारी कर दी गई है। एएआईबी की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि डीजीसीए प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन करने के लिए दिशानिर्देश जारी करे। एएआईबी की रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटना के वक्त दृश्यता आवश्यक स्तर से कम थी और क्रैश होने के पहले विमान पेड़ों से भी टकराया था
12 देश में जल्द बनेगा नेशनल सोशल सिक्योरिटी बोर्ड, गिग वर्कर्स को कर्मचारी का दर्जा मिलेगा; हेल्थ इंश्योरेंस और फैमिली वेलफेयर जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी
13 आंध्र प्रदेश- पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 21 लोगों की मौत, 8 गंभीर घायल; धमाके की आवाज 5km दूर तक सुनाई दी
14 दिल्ली में गर्मी ने जल्द दे दी दस्तक: बीते 2 साल का रिकॉर्ड टूटा, शनिवार रहा सबसे गर्म दिन,
15 पाकिस्तान जीतकर भी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर, श्रीलंका को 5 रन से हराया, फरहान का शतक बेकार; न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंची।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़