Explore

Search

April 30, 2026 2:34 pm

पारसोली में पैंथर की दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग की

बेगूं। पारसोली क्षेत्र में लगातार पैंथर की मूवमेंट और हालिया हमलों के बावजूद वन विभाग द्वारा अब तक न तो पिंजरा लगाया गया है और न ही कैमरा ट्रैप स्थापित किए गए हैं। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी व्याप्त है।

ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में बड़ाखेड़ा गांव में पैंथर ने तीन गायों का शिकार किया था। उस घटना के बाद वन विभाग ने पिंजरा तो लगाया, लेकिन पैंथर अभी तक पकड़ में नहीं आया है। वहीं पारसोली क्षेत्र में भी पैंथर द्वारा एक बछड़े और बछड़ी को शिकार बनाए जाने की घटना सामने आई है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि पैंथर की गतिविधियां लगातार देखी जा रही हैं। खेतों की रखवाली के लिए लोग रात के समय जाने से कतरा रहे हैं, जिससे किसानों को फसलों की सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो जनहानि की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि पारसोली में तुरंत पिंजरा लगाया जाए, कैमरा ट्रैप स्थापित किए जाएं तथा नियमित गश्त बढ़ाई जाए, ताकि पैंथर की गतिविधियों पर निगरानी रखकर उसे शीघ्र पकड़ा जा सके और क्षेत्र में भय का माहौल समाप्त हो।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर