Explore

Search

March 4, 2026 5:09 am

श्री साँवलिया सेठ का डेढ़ माह बाद खोला भंडार, पहले चरण में 10 करोड़ 65 लाख रुपए की गिनती

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम श्री साँवलियाजी मण्डफिया का डेढ़ माह बाद सोमवार को विक्रम संवत 2082 के फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी पर कड़ी सुरक्षा और पारदर्शिता के बीच दानपेटी खोली गई। मंदिर मंडल की सीईओ प्रभा गौतम, मन्दिर मण्डल अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव व पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में विशेष आरती व भोग के बाद भंडार खोला गया। सुबह से शाम तक चली प्रथम चरण की गणना में 10 करोड़ 65 लाख रुपये की दानराशि की गिनती हो पायी।


मंदिर प्रशासन का कहना है कि भक्तों की श्रद्धा इतनी अटूट है कि नोटों का भंडार अभी और बड़ा हो सकता है। डेढ़ माह बाद खोले भंडार से इस बार फिर रिकॉर्ड तोड़ चढ़ावा निकलने की संभावना हैं। वही दानराशि के शेष गणना 5 मार्च को दूसरे चरण में की जाएगी। आपको बता दे कि गत साल होली पर डेढ़ माह बाद खोले भंडार से करीब 36 करोड़ रुपए की दानराशि चढ़ावें में आयी थी। इसके साथ ही दो क्विंटल से अधिक चांदी और करीब एक किलो सोना चढ़ावें में आया था। इस बार माना जा रहा कि यह रिकॉर्ड फिर टूट जाएगा। दिनों दिन बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता हैं कि यहां का मासिक भंडार करीब 29 करोड़ तक पहुंच गया हैं। वही भंडार में एक दर्जन से अधिक देशों की विदेशी करेंसी भी चढ़ावें में प्राप्त हो रही हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर