





बेगूँ। सत्र 2026-27 के लिए मॉडल स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार कक्षा 1 में नवीन प्रवेश तथा कक्षा 2 से 8 तक की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु 6 मार्च से 16 मार्च 2026 तक पंजीयन आवेदन पत्र जमा किए जाएंगे। विद्यालय प्रशासन के अनुसार पंजीयन आवेदन पत्र के साथ निर्धारित आयु सीमा का प्रमाण, बेगूँ उपखंड का मूल निवासी प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा। इसके अतिरिक्त यदि आवेदक विधवा, परित्यक्ता, एचआईवी पीड़ित, दिव्यांग, बीपीएल, एससी, एसटी, ओबीसी अथवा अल्पसंख्यक श्रेणी में आता है तो सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। प्रवेश प्रक्रिया वरियता एवं निर्धारित मानदंडों के आधार पर संपन्न की जाएगी। पंजीयन की अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। इसके पश्चात किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
कक्षा 9 में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए भी 6 से 16 मार्च तक पंजीयन कराया जा सकेगा। इन सीटों पर प्रवेश 18 मार्च 2026 को आयोजित जिला स्तरीय प्रवेश परीक्षा के आधार पर, नियमानुसार आरक्षण का पालन करते हुए दिया जाएगा। इसके लिए जिला स्तरीय प्रवेश समिति गठित की गई है। वही आवेदन पत्र 6 मार्च से स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल खैरमालिया रोड ब्लॉक बेगूँ से प्राप्त किए जा सकते हैं।
विद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 10 एवं 12 में प्रवेश केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के नियमानुसार ही दिया जाएगा।

