Explore

Search

March 4, 2026 5:13 am

ग्राम पंचायत पाण्डोली में हुए 3 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास

चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षैत्र चित्तौडगढ़ की ग्राम माताजी की पाण्डोली के विभिन्न गांवों में 3 करोड से अधिक के विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास विधायक चंद्रभान सिंह आक्या द्वारा किया गया। 
घोसुण्डा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष लालचंद गुर्जर ने बताया की माताजी की पाण्डोली में हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से निर्मित सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण, पंचायत भवन चारदीवारी कार्य व नाला निर्माण कार्य का लोकार्पण, राउमावि पाण्डोली में कक्षा कक्ष निर्माण कार्य व खेल मैदान विकास कार्य का लोकार्पण, पाण्डोली में पथवारियो के पास खुला बरामदा निर्माण कार्य का लोकार्पण, कालबेलिया बस्ती सुठमाल में नगर विकास न्यास द्वारा निर्मित सीसी रोड व नाला निर्माण कार्य का लोकार्पण, नगर विकास न्यास द्वारा निर्मित मुन्दा बावजी स्थान से रतन खटीक के मकान तक निर्मित सीसी सड़क मय नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण, झातलामाता में धनेतखुर्द मार्ग की ओर नगर विकास न्यास द्वारा निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण, राउप्रावि मांदलदा में कक्षा-कक्ष निर्माण कार्य का लोकार्पण, साकड़ो की कुड़ी व खाकल बावजी स्थान के पास जीएलआर टंकी निर्माण कार्यो का लोकार्पण विधायक आक्या द्वारा किया गया।
ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष लालचंद गुर्जर के अनुसार इस अवसर पर विधायक आक्या द्वारा माताजी की पाण्डोली में मुख्य सड़क से रामदेव मंदिर तक सीसी सड़क मय नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास, भारत निर्माण सेवा केंद्र के उपर अटल ज्ञान केंद्र का शिलान्यास, खुंला बरामदा व छत विस्तार कार्य तथा गेरवानी माता मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर भूमि विकास बैंक चेयरमेन बद्रीलाल जाट, जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, राजु सुखवाल, पूर्व जिप सदस्य गायत्री जोशी, पूर्व पंस सदस्य रतन सुथार, सरपंच प्रेम बाई सहित बडी संख्या भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर