
बेगूं। पुलिस थाना पारसोली ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए 2 से अधिक अवैध अफीम बरामद कर एक ब्रेजा कार जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पारसोली थानाधिकारी ठाकराराम ने बताया की पारसोली थाना पुलिस मय जाप्ता द्वारा कोटा से चित्तौड़गढ़ जाने वाले नेशनल हाईवे 27 पर गोपालपुरा के पास नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान ब्रेजा कार आरजे-09 सीडी 3361 को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में रखी दो पारदर्शी प्लास्टिक थैलियों से कुल 2 किलो 20 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई, जिसे नियमानुसार जब्त कर लिया गया। पुलिस ने मौके से हिम्मत कुमार उर्फ कचरू पुत्र बालूलाल शर्मा (36) निवासी धनौरा थाना बेगूं जिला चित्तौड़गढ़ तथा गणेश लाल पुत्र सूरजमल जाट (32) निवासी बाबरिया खेड़ा थाना आकोला जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच बेगूं थानाधिकारी कमलचंद मीणा को सौंपी है। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं
महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -