बेगूं। गर्मी की दस्तक के साथ ही महावीर इंटरनेशनल अहिंसा वीरा केंद्र बेगूं ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए नगर के व्यस्ततम अहिंसा सर्किल चौराहे पर राहगीरों के लिए ठंडे मटके के पानी की प्याऊ शुरू की। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान के महासचिव सचिन तथा महिला कांग्रेस कमेटी राजस्थान की प्रदेश महासचिव रंजना लाड़ ने संयुक्त रूप से प्याऊ का उद्घाटन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जल सभी जीवों के लिए अमृत के समान है। भीषण गर्मी में राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराना सेवा और मानवता का श्रेष्ठ कार्य है। इस अवसर पर एक और सराहनीय पहल करते हुए अहिंसा वीरा केंद्र ने अहिंसा सर्किल पर बने पशुधन के लिए पानी के कुंड की साफ सफाई कर उसे पुनः चालू कराया, जिससे पशुओं को भी पीने के लिए पानी उपलब्ध हो सके। कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल शाखा बेगूं के संरक्षक वीर अशोक पाटनी, अध्यक्ष वीर दिनेश पीतलिया, कोषाध्यक्ष वीर प्रेरक सुराणा, मीडिया प्रभारी वीर लोकेश भटेवरा, वीर विनोद पगारिया, समाजसेवी लादू सिंह आचलिया, नवनीत पगारिया सहित कई सदस्य मौजूद रहे। अहिंसा वीरा केंद्र की चेयरपर्सन वीरा किरण पगारिया, सचिव वीरा राधा मंत्री, वीरा दीपिका आचलिया, वीरा रिंकू जैन, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन राजकुमारी पगारिया, सोमा बाकलीवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों को गुड़-धनिया खिलाया गया तथा प्याऊ पर सेवा देने वाली महिला का ऊपरना ओढ़ाकर एवं नेक देकर सम्मान किया गया।
प्रशासन
बांध पर स्कूटी खड़ी कर युवती ने लगाई छलांग, जवानों की सजगता से बची जान
March 2, 2026
2:17 pm
निम्बाहेड़ा–मंगलवाड़ फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का एक मार्च को शुभारंभ एवं भूमि पूजन
February 28, 2026
3:54 pm
सैनिक स्कूल में मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
February 28, 2026
3:39 pm
बेगूं के अहिंसा सर्किल पर ठंडे पानी की प्याऊ शुरू, पशुओं के लिए भी जल व्यवस्था बहाल